फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Adampur laborer killed his colleague in Jalandhar

Jalandhar: आदमपुर में मजदूर ने नशे की हालत में की साथी की हत्या, नुकीली चीज से छाती-गर्दन पर किए वार

Tue, 17 Dec 2024 12:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 12:52 PM IST
सार

आनंद गुरिया और रामराय ने रविवार रात एक साथ शराब पीने के लिए गए थे। आदमपुर में ही दोनों ने शराब पी और फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।

विज्ञापन
Adampur laborer killed his colleague in Jalandhar
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जालंधर देहात के आदमपुर में एक मजदूर ने शराब के नशे में अपने ही साथी की नुकीली चीज से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रामराय चंपई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान आनंद गुरिया निवासी महादिपुर पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयानों में जमींदार हरदीप सिंह ने बताया कि आनंद गुरिया आदमपुर में उनके पास काम करता था। वहीं रामराय आदमपुर में किसी अन्य जमींदार के पास काम करता था। दोनों रविवार रात एक साथ शराब पीने के लिए गए थे। आदमपुर में ही दोनों ने शराब पी और फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद आनंद की किसी नुकीली चीज से हत्या कर दी गई। पुलिस ने रामराय के खिलाफ थाना आदमपुर में जमीदार हरदीप सिंह के बयानों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने आनंद की छाती और गर्दन पर नुकीली चीज से कई वार किए थे। जब सुबह आनंद काम पर नहीं आया तो तलाश शुरू की गई। तब पता चला कि आनंद की हत्या कर दी गई है। तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रामराय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सोमवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की करेगी और हत्या में प्रयुक्त नुकीली चीज बरामद करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed