{"_id":"57408dad4f1c1bda6aac7b23","slug":"acid-attack-case-on-lovers-crime-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने फेंका था महिला पर तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे आशिक ने फेंका था महिला पर तेजाब
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Sat, 21 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
ऐसिड अटैक
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नरेट पुलिस के डिवीजन नंबर एक इलाके के ज्वाला नगर में तीन दिन पहले नंगलशामा से मायके आई एनआरआई की पत्नी पर तेजाब फेंकने की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया है।
पुलिस ने तेजाब बेचने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी हरजीत सिंह, एसीपी नार्थ बलविंदर इकबाल काहलो ने बताया कि अलसीबा नामक महिला अपने मायके विवेक विहार आई हुई थी और इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। केस की जांच एसएचओ बलवीर सिंह व एसएचओ विमलकांत कर रहे थे। जांच के दौरान कई सुराग मिले जिनके आधार पर पुलिस ने विक्की निवासी लंबा पिंड को गिरफ्तार कर लिया।
विक्की ने खुलासा किया कि उसने अपने दोस्त सन्नी निवासी कोटला के साथ मिलकर तेजाब फेंका था। यह तेजाब उन्होंने सावन केमिकल संतोखपुरा के मालिक सुखदेव से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने छापामारी की और सन्नी फरार हो गया जबकि तेजाब बेचने वाले सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के मुताबिक विक्की अलसीबा से के साथ प्यार करता था लेकिन अलसीबा उसको नजरअंदाज कर रही थी। इसी रंजिश में उसने उसपर तेजाब फेंक दिया। अलसीबा का इलाज मकसूदां के सेक्रेट हार्ट अस्पताल में चल रहा है।