फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accident, road accident, two died, police, two accidents, muktsar crime, jalandhar, punjab

सड़क हादसों में दो की मौत, थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू की 

Tue, 26 Jul 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/मलोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/मलोट Updated Tue, 26 Jul 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, two died, police, two accidents, muktsar crime, jalandhar, punjab
हादसा - फोटो : demo
गांव उदेकरन के पास कोटकपूरा रोड पर मंगलवार दोपहर को ट्रक ट्रॉले के नीचे आने से एक युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खोखर निवासी हरदीप कौर (24) और सुखप्रीत कौर सेंट सहारा नर्सिंग कॉलेज में लाइब्रेरियन के तौर काम करती थीं। मंगलवार दोपहर को वह छुट्टी होने के बाद अपनी स्कूटी से गांव उदेकरन से होकर कोटकपूरा रोड जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक ट्राले ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में स्कूटी चला रही सुखप्रीत कौर स्कूटी समेत दूर जा गिरी। वहीं हरदीप कौर सड़क पर गिर गई और ट्राला उसके ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राला कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, मलोट के गांव रथड़ियां के मौड़ पर मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं कैंटर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर सवार दिव्यांग युवक बूटा सिंह (21) की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed