{"_id":"583180aa4f1c1bbc06b39787","slug":"accident-road-accident-truck-and-pick-up-collision-driver-died-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Updated Sun, 20 Nov 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर रोड स्थित तहसील कांप्लेक्स के पास रविवार सुबह करीब तीन बजे ट्रक और पिकअप गाड़ी की टक्कर में हो गई। इस हादसे में पिकअप गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई राजविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राजपाल (28 ) पिकअप गाड़ी में अबोहर से मलोट की ओर आ रहा था। अचानक लावारिस पशु के आगे आ जाने पर उसको बचाने के चक्कर में उसकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, गिद्दड़बाहा में मलोट-बठिंडा रोड पर भारु चौक के पास शनिवार देर शाम मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान दो युवक गंभीर घायल हो गए। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत की वजह से बठिंडा रेफर कर दिया गया है। जंगीराना निवासी दिलप्रीत सिंह और दिलजीत सिंह गिद्दड़बाहा से मोटरसाइकिल पर गांव जंगीराना जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान भारु चौक के पास जैसे ही वह प्योरी रोड की ओर जाने लगे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली जिसकी मात्र एक लाइट चल रही थी, ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना के बाद से ट्रैक्टर ट्राली चालक अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। डॉ. रमेश कुमारी कंबोज ने बताया कि दोनों गंभीर युवकों को प्राथमिक सहायता देने के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।