फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accident, road accident, car and pickup clash, one died, eight injured, moga, jalandhar, punjab

कार और पिकअप की टक्कर में महिला की मौत, आठ घायल

Sun, 04 Sep 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 04 Sep 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
accident, road accident, car and pickup clash, one died, eight injured, moga, jalandhar, punjab
हादसा - फोटो : demo
धार्मिक स्थान से माथा टेक कर लौट रही संगत की गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत और आठ लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस 108 ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


हादसे में घायल जालंधर के गांव रायपुर निवासी हरदयाल सिंह ने बताया कि वह संगत को लेकर महिंदरा पिकअप गाड़ी पर जिला मानसा में एक धार्मिक स्थान पर माथा टेककर वापस लौट रहे थे। मोगा के कस्बा धर्मकोट के पास सामने से गलत दिशा में आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस वजह से उनकी गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में उनकी बहन सोमा की मौत हो गई और कर्मजीत सिंह, बलवीर सिंह, सन्नी, मनजीत कौर के अलावा दो बच्चे कमलजीत सिंह व कुलविंदर सिंह घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की ओर से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। थाना धर्मकोट की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed