फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A Man has been attacked in one Sided Love at Jalandhar of Punjab 

ऐसी दीवानगी: एकतरफा इश्क में गिरफ्तार लड़की से बचने के लिए डेढ़ साल छिपा, घर लौटते ही हमला 

Sun, 02 May 2021 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 May 2021 04:09 PM IST
सार

सिरफिरी लड़की से बचने के लिए बुटीक संचालक करीब डेढ़ साल तक बाहरी राज्यों में छुपता रहा। जब उसे लगा कि लड़की अब समझ गई होगी और सब ठीक हो गया होगा तो वह घर लौट आया।  

विज्ञापन
A Man has been attacked in one Sided Love at Jalandhar of Punjab 
एकतरफा प्यार में युवक पर हमला - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

एक लड़की बुटीक संचालक पर इस कदर फिदा हुई कि शादी करने की जिद पर अड़ गई। जब बात सिरे नहीं चढ़ी तो उसने अपने भाइयों से बुटीक मालिक पर हमला करवा दिया। एकतरफा दीवानगी में ये खौफनाक वारदात पंजाब के जालंधर में हुई। सिरफिरी लड़की से बचने के लिए बुटीक संचालक करीब डेढ़ साल तक बाहरी राज्यों में छुपता रहा। जब उसे लगा कि लड़की अब समझ गई होगी और सब ठीक हो गया होगा तो वह घर लौट आया। इसका पता चलते ही लड़की के भाई ने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया। अब पुलिस ने आरोपी लड़की, उसके भाई और दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जालंधर के मनजीत नगर निवासी जयराज (34) ने बताया कि वह दो साल पहले पक्का बाग में बुटीक चलाता था। उसके साथ बस्ती दानिशमंदा की एक लड़की भी काम करती थी। एक दिन उसे पता चला कि वह लड़की खुद को उसकी पत्नी बता रही है। ग्राहकों से जब उसने यह बात सुनी तो उसने लड़की से इस बारे में पूछा। लड़की ने कहा कि कोई बात नहीं, तू मुझसे शादी कर ले। यह सुनकर उसे झटका लगा। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की शादी के लिए अड़ी रही। 
विज्ञापन



मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वह घबराकर जम्मू और फिर हिमाचल चला गया। करीब डेढ़ साल बीत जाने के बाद यह सोचकर कि अब तो लड़की के  दिमाग से शादी का भूत उतर गया होगा, वह घर लौट आया। घर लौटने के बाद जब वह दिलबाग नगर में बर्गर खाने के लिए गया तो वहां लड़की का भाई अपने दो दोस्तों को लेकर बाइक आया और उन्होंने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। खून निकलने लगा तो वह जमीन पर गिर पड़ा। इस पर आरोपी वहां से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले का पता चलते ही उसका भाई तुरंत उसे अस्पताल लेकर गया और भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ बस्ती बावा खेल थाने में मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed