{"_id":"5c8d18f9bdec22146a72c908","slug":"91552750841-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर ठगे 33 हजार, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर ठगे 33 हजार, मामला दर्ज
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 33 हजार रुपए ठगी करने के आरोप में के दर्ज कर जसवाली निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बनवारी लाल सेहत विभाग का कर्मचारी बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता शास्त्री नगर निवासी ऊषा रानी नेबताया कि लगभग 7 महीने पहले एक पारिवारिक शादी समारोह में उनके परिवार की मुलाकात बनवारी लाल से हुई। जान-पहचान के बाद बनवारी लाल ने कहा कि आपके बेटे का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया जा सकता है, जिससे उसे भविष्य में नौकरी मिलने में आसानी होगी। प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 33 हजार रुपये मांगे। रुपये देने के बावजूद प्रमाणपत्र नहीं बनवाया। दबाव बनाने के बाद उसने तीन चेक दिए, जिनमें से पहला चेक पास हुआ और 10 हजार वापस मिले। इसके बाद लगाए दोनों चेक बाउंस हो गए। एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।