फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आठ हजार रुपये रिश्वत लेता तहसीलदार दफ्तर का कंप्यूटर आपरेटर काबू

आठ हजार रुपये रिश्वत लेता तहसीलदार दफ्तर का कंप्यूटर आपरेटर काबू

Wed, 06 Mar 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
आठ हजार रुपये रिश्वत लेता तहसीलदार दफ्तर का कंप्यूटर आपरेटर काबू
आठ हजार रिश्वत लेता तहसीलदार दफ्तर का कंप्यूटर आपरेटर काबू
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। विजिलेंस ब्यूरो टीम ने शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाकर धर्मकोट तहसीलदार के दफ्तर में कार्यरत डाटा कंप्यूटर आपरेटर को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विजिलेंस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह वासी गांव पंडोरी अराईयां ने उन्हें दी शिकायत में आरोप लगाए थे कि उसने अपनी कुछ जमीन अपनी पत्नी के नाम पर करवानी थी। इसके चलते धर्मकोट के तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत डाटा कंप्यूटर आपरेटर शमशेर सिंह ने उन्हें रजिस्ट्री करवाने तक का पूरा काम करने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड की। इस दौरान आरोपी के साथ उनकी 25 हजार रुपये में बात तय हो गई। शिकायतकर्ता ने 28 दिसंबर 2018 को रजिस्ट्री करवाते समय आरोपी को 15 हजार रुपये दे दिए। बाकी के 10 हजार वसीका करवाने के बाद देने की बात कर ली गई। इसी दौरान वसीका करवाए बिना आरोपी शमशेर सिंह तहसीलदार के नाम पर शिकायतकर्ता को धमकाकर बाकी 10 हजार रुपये की मांग करने लगा। मजबूर होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के पास इसकी शिकायत कर दी। इसपर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया और बुधवार को धर्मकोट में तहसीलदार कार्यालय में काम कर रहे डाटा कंप्यूटर आपरेटर शमशेर सिंह को शिकायतकर्ता से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को वीरवार के दिन अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed