{"_id":"5c30db2abdec2256d4376730","slug":"91546705706-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉट सर्किट से इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉट सर्किट से इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में लगी आग, लाखों का नुक्सान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। रानी झांसी मार्केट स्थित दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक्स में शुक्रवार आधी रात के समय शॉट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इससे लाखाें रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं थाना नं. 1 की पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक देवेंद्र मक्कड़ ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके गए थे। रात करीब 11 बजे उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। लोगों ने इस बात की सूचना दमकल विभाग को दी। इस पर फायर बिग्रेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। दुकान में प्लास्टिक जैसा ज्वलनशील सामान अधिक होने के कारण देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। इससे दुकान में रखी नई व पुरानी एलसीडी, एलईडी, रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीनों समेत अन्य बेशकीमती सामान जलकर राख हो गए। इस दौरान आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और आग का विकराल रूप देखते हुए अपनी दुकानों से भी सामान बाहर निकालने लगे। दमकल विभाग के सतर्क कर्मचारियों ने आग दूसरी दुकानों तक नहीं पहुंचने दी। देवेद्र मक्कड़ ने बताया कि घटना में लाखों का नुकसान हो गया।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 और 2 भेजी जा रही है।