{"_id":"5c2261bcbdec225729083138","slug":"91545757116-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बढ़ीं चोरहियों की वारदातें, दिन दहाड़े एक दुकान और एक घर से लाखों चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में बढ़ीं चोरहियों की वारदातें, दिन दहाड़े एक दुकान और एक घर से लाखों चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से जेवर, दुकान ने नकदी सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। चोरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक मकान और एक दुकान को निशाना बना लाखों के गहने, कैश और अन्य चुरा लिया। पीड़ितों ने थाना डिवीजन नंबर दो में शिकायत दर्ज कराई है।
मोहल्ला राजेन्द्र नगर के मकान से चोरों ने दिन दहाड़े 25 तोले सोना और 34 हजार कैश उड़ा लिया। मालिक वरिंद्र शर्मा अपने साढ़ू के अंतिम संस्कार में परिवार सहित गए थे। साढ़े 11 बजे घर से बाहर गया परिवार 3 बजे लौटा। इस दौरान घर के पिछवाड़े के खिड़कियों की जाली फाड़ चोर अंदर घुसे और 25 तोले सोना, 35 हजार कैश और मकान की रजिस्ट्री तक चुरा ले गए। परिवार ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 में दर्ज करवाई है। मकान मालिक वरिंद्र ने बताया कि बेटी और बेटे की शादी के लिए जो गहने तैयार करवाए थे, सब चोरी हो गए।
वही दूसरी घटना सैली रोड स्थित बिजली की दुकान में हुई। चोर एल्युमीनियम दरवाजे का लॉक तोड़ कैश और सामान चोरी कर ले गए। पटेल चौक निवासी शक्ति महाजन ने बताया कि वह सैली रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल के पास कंफेक्शनरी व बिजली की दुकान करते हैं। मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे दुकान पर लगे एल्युमीनियम का दरवाजा लॉक कर किसी के घर बिजली की फिटिंग के लिए गया था। सवा 5 बजे दुकान से कुछ सामान लेने के लिए वापस आया। दुकान पर लगा एल्युमीनियम का दरवाजे का लॉक टूटा था। चोर गल्ले को तोड़ 60 हजार रुपये, तीन मोबाइल व बिजली का सामान उठा ले गए थे। उसने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 2 में की है।