{"_id":"5c168161bdec225565402ff9","slug":"91544978785-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के साढ़े 31 लाख हड़पने के आरोप में तीन आढ़तियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के साढ़े 31 लाख हड़पने के आरोप में तीन आढ़तियों पर मामला दर्ज
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान से आढ़तियों ने हड़पे 31 लाख 52 हजार रुपये
तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, फसल और जेसीबी बेचकर रखी थी धनराशि
वापस मांगने पर आरोपियों ने देने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना मल्लांवाला पुलिस ने एक किसान के 31 लाख 52 हजार रुपये हड़पने के आरोप में तीन आढ़तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। किसान ने अपनी फसल और जेसीबी बेचकर उक्त आरोपियों की आढ़त पर 31 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि रखी थी जो बाद में देने से मुकर गए। सभी आरोपी फरार हैं।
किसान नछत्तर सिंह पुत्र जिओन सिंह वासी गांव जोड़ा थाना मल्लांवाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपनी फसल और जेसीबी बेचकर आरोपी सुखमंदर सिंह, करमजीत सिंह वासी कोटे अंबरहर व पुनीत कुमार वासी जैन गली जीरा की आढ़त पर 31 लाख 52 हजार रुपये रखे थे। जरूरत पड़ने पर जब आरोपियों से उसने अपनी धनराशि वापस मांगी तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। किसान नछत्तर ने इस संबंधी एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने मामले की तहकीकात करने के बाद रविवार को आरोपी सुखमंदर सिंह, करमजीत सिंह व पुनीत कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, इस मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई रेशम सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।