{"_id":"5baa5fde867a557eb04189b5","slug":"91537892318-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा सप्लायर 105 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा सप्लायर 105 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू
Updated Tue, 25 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
105 ग्राम नशीले पाउडर सहित तस्कर काबू
जालंधर। कुछ दिन पहले थाना छह के अंतर्गत आते रविदास पार्क नजदीक आबादपुरा में एक युवक की नशे की ओवरडोज के सकारण मौत हो गई थी। इस मामले को हल करते हुए थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने नशा सप्लाई करने वाले तस्कर को 105 ग्राम नशीले पाउडर सहित काबू किया है। एडीसीपी-2 डी सुडरविली ने बताया जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी लतीफपुरा की मौत के बाद इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने जांच की। इस पर पता चला कि दर्शन दीप सिंह उर्फ दर्शी व अभिजोत उर्फ रिक्की दोनों जस्सा के पैसों से नशा खरीद कर लाते थे। वह खुद भी नशा करते थे और जस्सा को भी नशा करवाते थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दीपक उर्फ दीपा निवासी दशमेश नगर के पास से नशा खरीद कर लाते है। एएसआई कमलजीत सिंह ने गुप्त सूचना पर बस स्टैंड के पास से तस्कर दीपा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के घर से 105 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।