फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एक ही रात में तीन चोरियां, चोरों ने खोली सुरक्षा तंत्र की पोल

एक ही रात में तीन चोरियां, चोरों ने खोली सुरक्षा तंत्र की पोल

Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में तीन चोरियां, चोरों ने खोली सुरक्षा तंत्र की पोल
एक ही रात में तीन चोरियां, चोरों ने खोली सुरक्षा तंत्र की पोल
विज्ञापन

जालंधर। मंगलवार की रात चोरों ने तीन वारदात कर सुरक्षा तंत्र पर की पोल खोल दी। चोरों ने केमिस्ट शाप के अलावा फगवाड़ा गेट में इलेक्ट्रिकल गुड्स की एक बड़ी दुकान पर हाथ साफ किया। चोरों ने पान फरोशी और सिगरेट-बीडी का काम करने वाले एक दुकानदार के यहां से लाखों रुपये का माल चुरा ले गए। तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
थाना डिवीजन नंबर 2 के अंतर्गत पड़ते बाल्मीकि गेट में स्थित दशमेश मेडिकल शॉप में चोरों ने मात्र पांच मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। दुकान मालिक जतिंदर सिंह निवासी गाजी गुल्ला ने बताया कि सुबह उनके पड़ोसी का फोन आया कि आप की दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब दुकान पर आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और गल्ले में रखी 10,000 की नगदी गायब थी। इसकी सूचना तुरंत थाना डिवीजन नं-2 की पुलिस को दी गई। सीसीटीवी की फुटेज देखी तो पता चला कि सुबह 5:00 बजे के करीब तीन युवक एक कार में आए और मात्र 5 मिनट में वारदात को अंजाम दे निकल गए।
विज्ञापन

केमिस्ट शाप के निकट ही नीलामहल में चोरों ने पान एवं सिगरेट सामग्री की एक दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक राकेश पुत्र किशन लाल निवासी नीला महल ने बताया कि उनके पास वाली दुकान वाले ने देखा की उनकी दुकान का शटर टूटा पड़ा था। आकर जांच की तो गल्ले में पड़े 28 हजार रुपये नकद और सिगरेट के डिब्बे तथा लाखों रुपये का अन्य सामान दुकान से चोरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फगवाड़ा गेट में चोरों ने एक इलेक्ट्रिकल शॉप को निशाना बनाया। दुकान मालिक प्रमोद चोपड़ा पुत्र हरबंस लाल निवासी सेंट्रल टाउन ने बताया कि उनकी फगवाड़ा गेट में सी बी चोपड़ा ब्रॉस के नाम से एक दुकान है। मंगलवार रात को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। बुधवार को सुबह जब आकर देखा तो दुकान के दोनों शटर टूटे हुए थे और दुकान में पड़ी हुई सवा लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये का सामान चोरी हो चुका था। चोर दुकान से करीब सात लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed