फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रहस्यमयी हालात में वृक्ष से लटकती लाश मिली

रहस्यमयी हालात में वृक्ष से लटकती लाश मिली

Fri, 12 Jan 2018 09:49 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमयी हालात में वृक्ष से लटकती लाश मिली
संदिग्ध हालात में मौत, युवक का शव वृक्ष से लटकता मिला
विज्ञापन

फगवाड़ा। फगवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव वृक्ष से लटकता मिला। जीआरपी प्रभारी गुरभेज सिंह पुलिस फोर्स समेत मौैके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पेड़ से उतारा, पहले शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में उसकी पहचान हरि सिंह (45) वासी चग्गरा जिला होशियारपुर के तौर पर हुई। इस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे मृतक के चाचा जय प्रकाश ने बताया कि मृतक गांव में ही फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है, उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। वह वीरवार सुबह घर से सिलेंडर लेने के लिए आया पर वापस नहीं आया। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। जीआरपी ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed