फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   22pklfrd02m193855907.sty

22pklfrd02m193855907.sty

Fri, 22 Feb 2019 10:11 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
22pklfrd02m193855907.sty
8 हजार की रिश्वत लेते एएसआई काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। विजिलेंस ब्यूरो ने थाना सिटी में तैनात एक एएसआई को नशा तस्करी मामले में एक व्यक्ति को झूठा फंसाने की धमकियां देकर 8 हजार रिश्वत लेते ंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी एएसआई कश्मीर सिंह के खिलाफ विजीलेंस थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार विरोधी एक्ट तहत केस दर्ज कराया है। आरोपी को शनिवार को फरीदकोट की अदालत में पेश किया जाएगा।

थाना सिटी पुलिस ने वर्ष 2017 के दौरान बाइक पर सवार कोटकपूरा के शिवराज कुमार व सुमित बावा को 15 सौ नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इन नौजवानों के पास से बरामद हुआ बाइक कोटकपूरा के ही बाल कृष्ण नामक व्यक्ति का था, जिसे केस से क्लीन चिट दिलाने के नाम पर जांच अधिकारी एएसआई कश्मीर सिंह द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। विजिलेंस ब्यूरो फरीदकोट के डीएसपी अश्विनी कुमार के अनुसार एएसआई के रिश्वत का दबाव बनाए जाने पर शिकायतकर्ता ने उसके साथ 10 हजार रुपये में सौदा कर लिया और तीन दिन पहले उसे दो हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया। शुक्रवार को बाकी के 8 हजार रुपये देने से पहले उन्होंने विजिलेंस के पास शिकायत कर दी। विजिलेंस ब्यूरो ने इंस्पेक्टर सोहन सिंह की अगुवाई में उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed