फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फगवाड़ा में होटल बना जुए का अड्डा,पुलिस ने की छापेमारी,लाखो की नकदी बरामद

फगवाड़ा में होटल बना जुए का अड्डा,पुलिस ने की छापेमारी,लाखो की नकदी बरामद

Fri, 07 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा में होटल बना जुए का अड्डा,पुलिस ने की छापेमारी,लाखो की नकदी बरामद
होटल में जुआ खेलते 13 लोगों को दबोचा, साढ़े आठ लाख बरामद
विज्ञापन

-मैनेजर भी गिरफ्तार, मालिक की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। फगवाड़ा के गांव जमालपुर स्थित सिंगला रिजार्ट्स में वीरवार देर शाम डीएसपी (आई) कपूरथला के नेतृत्व में मारे गए छापे के दौरान जुआ व गोली खेलने वाले 13 लोगों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया है, जिनके पास से साढ़े आठ लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है। होटल मालिक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला 15 लोगों पर दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक डीएसपी (आई) कपूरथला मनप्रीत सिंह ढिल्लों को सूचना मिली कि सिंगला रिजार्ट्स में मालिक व मैनेजर मिल कर लोगों को जुआ खेलवा रहे हैं। ढिल्लों की अगुवाई में गांव जमालपुर स्थित सिंगला रिजार्ट्स में छापा मारा पर कुछ हाथ नहीं आया। इस छापे के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस जब वापस आने लगी तो अचानक पास स्थित वासू होटल के 303 नंबर कमरे की लाइट जल गई, जिस पर पुलिस को शक हुआ तो उस स्थान पर छापेमारी की गई। रेड के दौरान पुलिस ने मैनेजर समेत 14 लोगों को जुआ व गोली खेलने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से साढे़ 8 लाख रुपये की रकम बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान मैनेजर ध्यान चंद के अलावा अनिल कुमार पुत्र केवल कृष्ण, अशोक कुमार पुत्र जगन्नाथ, अरुण कुमार पुत्र किशोरी लाल, अमरजीत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, गोल्डी पुत्र चमन लाल, राजू पुत्र सुरिंदर, अशोक कुमार पुत्र गुरमीत, प्रेम कुमार पुत्र हरभगवान दास वासी लुधियाना, सुनील कुमार पुत्र वेद कुमार वासी फगवाड़ा, कमलजीत पुत्र तिरलोक वासी फिल्लौर, राज कुमार पुत्र श्रीराम वासी हरगोबिंद नगर, लुधियाना, अर्श कुमार पुत्र महिंदर पाल वासी भुल्लर जिला जालंधर, गुरप्रीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह वासी फिल्लौर के रूप में की गई है। बता दें कि सिंगला रिजार्ट्स व वासु होटल एक साथ ही स्थित हैं। दोनों के बाहर रास्ते बेशक अलग हैं, लेकिन अंदर से भी आने-जाने का रास्ता बना हुआ है। सिटी थाना प्रभारी जतिंदरजीत सिंह ने बताया कि 14 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। जिनसे 8 लाख 58 हजार 350 रुपये की नकदी बरामद की गई थी। पुलिस सुत्रों ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed