फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   150 ग्राम हेरोइन सहित दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार

150 ग्राम हेरोइन सहित दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार

Mon, 27 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
150 ग्राम हेरोइन सहित दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार
हेरोइन समेत दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहाती क्षेत्र के सीआईए स्टाफ-टू की पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन समेत दो विदेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोजेफ कलेमा निवासी जांबिया और ओसीटाउजर निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई हैं। यह दोनों दिल्ली में रहते थे और नशे की तस्करी करते थे।

एसपी इंवेस्टीगेशन (देहाती) बलकार सिंह ने कहा कि सीआई स्टाफ-टू के इंस्पेक्टर शिव कुमार और उसकी टीम को सूचना मिली थी कि दो विदेशी नागरिक पतारा एरिया में हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने पुरणपूर चौक पर नाका लगाकर दोनों आरोपियों जोजेफ कलेमा और ओसीटाउजर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ओसीटाउजर से 100 ग्राम और जोजेफ कलेमा से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से हेरोइन लाकर यहां पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आरोपी जोजेफ पर पहले से ही दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed