फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मंदबुद्धि नाबालिगा के यौन शौषण में पिता समेत दो नामजद

मंदबुद्धि नाबालिगा के यौन शौषण में पिता समेत दो नामजद

Sat, 12 May 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
मंदबुद्धि नाबालिगा के यौन शौषण में पिता समेत दो नामजद
मंदबुद्धि नाबालिग के यौन शौषण में पिता सहित दो नामजद
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन ने सूचना के बाद दर्ज करवाया केस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
यहां के थाना सादिक से संबंधित एक गांव में पिता द्वारा अपनी 8 वर्षीय मंदबुद्धि बेटी के साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पिता ही नहीं बल्कि गांव के कुछ युवक भी लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। इस मामले में सूचना के आधार पर चाइल्ड हेल्पलाइन व जिला बाल सुरक्षा यूनिट ने लड़की को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया और पीड़िता की काउंसिलिंग के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर उसके पिता व गांव के एक युवक के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करवाया।

पुलिस के मुताबिक उनके पास चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जिला कोआर्डिनेटर सोनिया रानी ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक हेल्पलाइन पर एक दिन पहले शुक्रवार को सूचना आई थी कि गांव में 8 वर्षीय लड़की का उसके पिता व गांव के 7-8 युवक यौन शोषण कर रहे हैं। सूचना पर हेल्पलाइन की टीम ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट के अधिकारियों व पुलिस को साथ लिया और पीड़िता के घर पहुंची। यहां पर मंदबुद्धि होने के कारण लड़की ने इशारों से अपने पिता व एक अन्य अंबी पर यौन शौषण किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि लड़की की माता की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से आरोपी पिता, उसका यौन शोषण कर रहा था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता व एक अन्य के खिलाफ दुराचार व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अगर जांच में किसी अन्य के शामिल होने की बात सामने आई तो उन्हें भी केस में नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed