फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पिस्तौल के बल पर लूटे पचास हजार रुपये

फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पिस्तौल के बल पर लूटे पचास हजार रुपये

Tue, 12 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से पिस्तौल के बल पर लूटे पचास हजार रुपये
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूटे पचास हजार रुपये
विज्ञापन

फिरोजपुर। गांव शाह वाला व गांव बुल्ले के बीच बाइक सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कंपनी सेतिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के कर्मी से पचास हजार रुपये लूट लिए। कर्मी गांवों से पैसे एकत्र कर जीरा लौट रहा था। उधर, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित कर्मी के बयान लिख कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शेखर गोस्वामी निवासी मोहल्ला सराय बेरुनी नजदीक नमन एनक्लेव जीरा फाइनेंस कंपनी सेतिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में काम करता है। वह 4 गांव के उपभोक्ताओं से से 54410 रुपये एकत्र कर बाइक पर गांव मलले वाला से लौट रहा था। गांव शाह वाला और बुल्ले के बीच बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरे आए और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसके बाद पिस्तौल निकाल ली। पिस्तौल दिखाकर लुटेरे उससे पैसों से भरा बैग लेकर भाग गए। लुटेरे उसका मोबाइल फोन भी साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed