{"_id":"59e786e44f1c1b87698b6535","slug":"81508345572-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरयाना व्यापारी से चार लुटेरों ने लूटे एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरयाना व्यापारी से चार लुटेरों ने लूटे एक लाख रुपये
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरयाना व्यापारी से एक लाख लूटे
एक लुटेरा काबू, तीन फरार केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
तलवंडी भाई में एक किरयाना व्यापारी से चार लुटेरे एक लाख रुपये से भरा बैग लूट ले गए। वारदात के बाद पैदल भाग रहे लुटेरों में से एक को आसपास मौजूद लोगों ने दबोच लिया और जमकर पीटा। बाद में लोगों ने लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने किरयाना व्यापारी के बयान पर चार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की दिए गए बयान में सतीश कुमार निवासी पुरानी दाना मंडी तलवंडी भाई ने बताया कि वह किरयाना की दुकान करता है। मंगलवार रात को दुकान बंद करने के बाद पैदल ही घर जा रहा था। उसके हाथ में एक लाख रुपये से भरा बैग था। दुकान से कुछ दूर पहुंचने पर चार लुटेरों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और भागने लगे। इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने एक लुटेरों को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई। पकड़े गए लुटेरे की पहचान यादविंदर उर्फ जग्गा पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। लोगों ने लुटेरे की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जग्गा ने अपने साथियों के पूछताछ में अपने साथियों के नाम मनविंदर सिंह उर्फ पाली पुत्र गुरदेव सिंह, अंगद सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ बाकर पुत्र दर्शन सिंह वासी तलवंडी भाई बताए। लूटा गया बैग भी फरार आरोपियों के पास है। इस पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।