फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अदालत परिसर के शौचालय में नौजवान को किरच मार किया जख्मी

अदालत परिसर के शौचालय में नौजवान को किरच मार किया जख्मी

Mon, 18 Mar 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
अदालत परिसर के शौचालय में नौजवान को किरच मार किया जख्मी
अदालत परिसर के शौचालय में युवक पर किरच से हमला
विज्ञापन

आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठूसकर दिया वारदात को अंजाम
तीन दिन पहले भी आरोपियों ने जान से मारने की दी थी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। अदालत परिसर के शौचालय में दोपहर दो बजे दो आरोपियों ने एक युवक के मुंह में कपड़ा ठूसकर किरच से हमला कर घायल कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पीड़ित और आरोपियों का अदालत में केस चल रहा था। सोमवार को एडिशनल सेशन जज राकेश कुमार की अदालत ने आरोपियों पर चार्ज लगाने थे। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित राजेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश वासी अमृतसरी गेट फिरोजपुर शहर ने बताया कि आरोपियों के साथ उसका पुराना झगड़ा है। इस संबंधी उसने वर्ष 2015 में थाना सिटी में धारा 307 का मामला दर्ज करवाया था जो मौजूदा समय में एडिशनल सेशन जज राकेश कुमार की अदालत में चल रहा है। सोमवार दोपहर बाद अदालत ने आरोपियों के खिलाफ चार्ज लगाने थे। अदालत में लंच टाइम था। इसी दौरान आरोपी उसे जबरदस्ती अदालत परिसर के शौचालय में ले गए। एक आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। दूसरे ने उसके गले में रस्सी डालकर गला दबाना चाहा। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर किरच से वारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। राजेश काफी देर तक शौचालय के अंदर तड़पता रहा। उसके बाद थाना कैंट के एसएचओ सुखदेव सिंह ने उसे उठाया और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। राजेश ने बताया कि आरोपियों ने उसकी उस बाजू पर वार किया जिसमें लोहे की प्लेट डली हुई है।
विज्ञापन

----------------------------
फोटो संख्या-18एफजेडआरपी03जे
कैप्शन--फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में पीड़ित राजेश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed