{"_id":"5c6c2cd3bdec22271a77c492","slug":"71550593235-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने राजनीतिक प्रतिद्धंद्धी को फंसाने के लिए की थी अपने रिश्तेदार बोहड़ की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने राजनीतिक प्रतिद्धंद्धी को फंसाने के लिए की थी अपने रिश्तेदार बोहड़ की हत्या
विज्ञापन
विरोधियों को फंसाने के लिए की थी रिश्तेदार की हत्या
फिरोजपुर। आरोपियों ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को फंसाने के लिए अपने रिश्तेदार बोहड़ सिंह (80) की हत्या की थी। पुलिस की जांच में वहीं लोग हत्यारे निकले हैं, जिन्होंने बुजुर्ग की हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को बलवीर सिंह, मक्खन सिंह, वीर सिंह व इंद्रजीत सिंह को पकड़कर बोहड़ की हत्या का खुलासा किया है।
मक्खू थाना के अंतर्गत गांव रंगा टिब्बी में बोहड़ सिंह की हत्या 12 फरवरी को हुई थी। बुजुर्ग बोहड़ सिंह अपनी बेटी से मिलने के लिए अस्पताल आया था, जिसकी शादी आरोपियों के परिवार में ही हुई है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि मामला वीर सिंह निवासी रंगा टिब्बी की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें वीर सिंह ने पंचायत चुनाव में अपने राजनीतिक 9 प्रतिद्वंद्वियों पर मामला दर्ज करवाया था। जांच में शक की सुई शुरू से ही शिकायतकर्ता के इर्द-गिर्द घूम रही थी। पूछताछ के दौरान वीर सिंह व तीन आरोपियों ने कबूल किया की उन्होंने लोहे की राड से बोहड़ सिंह के सिर पर वार कर हत्या की थी। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।