फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   2 भाईयों ने पड़ोसी के घर में घुसकर चुराए 70 हजार, गिरफ्तार

2 भाईयों ने पड़ोसी के घर में घुसकर चुराए 70 हजार, गिरफ्तार

Sat, 19 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
2 भाईयों ने पड़ोसी के घर में घुसकर चुराए 70 हजार, गिरफ्तार
दो भाइयों ने पड़ोसी के घर से 70 हजार चुराए, गिरफ्तार
विज्ञापन

पूछताछ में कबूला जुर्म, 62 हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव सिउटी तरफ नरोट जैमल सिंह निवासी दो भाइयों ने पड़ोस के घर में घुसकर 70 हजार रुपये चोरी कर लिए। पड़ोसी दुकान बंद कर घर लौटा तो आलमारी के टूटे ताले देख उसे शक हुआ। अलमारी के अंदर से बैग से पैसे चोरी थे। दुकानदार ने पड़ोस में रहते दो भाइयों पर शक जाहिर किया तो पुलिस ने दोनों को राउंडअप कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों भाइयों ने चोरी की वारदात को कबूल किया और दोनों की निशानदेही पर 62 हजार 400 रुपये बरामद कर लिए। अनिल कुमार और पवन कुमार के खिलाफ थाना नरोट जैमल सिंह में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। वहां से दोनों को जुडीशियल जेल भेज दिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना नरोट जैमल सिंह में तैनात एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि शिकायतकर्ता दुकानदार बनारसी दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेन बाजार नरोट जैमल सिंह में मनियारी की दुकान करता है। वह रोजाना की तरह रात 8 बजे दुकान बंद करके घर चला जाता है। वहीं दुकान पर जो सेल होती है वह सेल के पैसे गिनती कर अपने घर की अलमारी में रखे हैंड बैग में रखता था। वह रोजाना की तरह रात को घर आया और अलमारी खोलने लगा तो वह पहले से खुली थी। उसमें पैसों वाला बैग चेक किया तो उसमें रखे 70 हजार रुपये गायब थे। थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर नरोट जैमल सिंह के सिउटी तरफ निवासी अनिल कुमार व पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed