फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नशीले कैप्सूलों के साथ एक काबू, भाई फरार

नशीले कैप्सूलों के साथ एक काबू, भाई फरार

Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नशीले कैप्सूलों के साथ एक काबू, भाई फरार
नशीले कैप्सूलों के साथ एक काबू, भाई फरार
विज्ञापन

जालंधर। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक को काबू किया है। उसके भाई की तलाश की जा रही है। तस्कर अंबाला से नशीले कैप्सूल खरीदकर लाते थे और पंजाब में बेचते थे। आरोपी के पास से 1128 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

एसीपी सेंट्रल सतिंदर चड्ढा के दिशा-निर्देश पर थाना-दो के प्रभारी मनमोहन सिंह को नशा तस्करों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने डीएवी फाटक के पास पैदल आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका। उसने हाथ में लिफाफा पकड़ा हुआ था। युवक के हाथ में पकड़े लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 1128 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी कबीर नगर के रूप में हुई है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसका भाई दीपक उर्फ रोजी अंबाला से नशीले कैप्सूल लेकर आता था। उसे वह अलग-अलग जगह पर सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपी के भाई दीपक पर भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed