फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पिस्तौल के बल पर पांच बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूटी कार

पिस्तौल के बल पर पांच बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूटी कार

Sat, 07 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर पांच बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूटी कार
बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कार छीनी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना जीरा के अंतर्गत पड़ते उसहान अस्पताल के नजदीक पांच बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक व्यक्ति की कार छीन ली। बदमाश जाते समय पीड़ित का मोबाइल भी साथ ले गए। थाना जीरा पुलिस ने शनिवार को पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में अश्वनी कुमार नारंग निवासी वार्ड नंबर-12 जोहल नगर जीरा ने बताया वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर घर आ रहा था। एक सफेद कार पीछे से आई और उसमें सवार लोगों ने रुकने का इशारा किया। कार से पांच बदमाश बेसबाल और पिस्तौल लेकर निकले। उस पर पिस्तौल तान दी और कार लेकर फरार हो गए। अश्वनी ने बताया कि बदमाश उसका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed