{"_id":"5b8d668542c792464109ebca","slug":"61535993477-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की पूर्ति के लिए चोरी व झपटमारी करने वाले दो नौजवान गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे की पूर्ति के लिए चोरी व झपटमारी करने वाले दो नौजवान गिरफ्तार
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के लिए चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो युवक गिरफ्तार
5 बाइक, एक एक्टिवा और 9 मोबाइल फोन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा(फरीदकोट) । थाना सिटी पुलिस ने नशे की पूर्ति के लिए शहर व आसपास के क्षेत्र में चोरी व झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो नौजवानों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान स्थानीय दुयारेआना रोड़ पर स्थित शेर ए पंजाब नगर निवासी जगजीत सिंह जग्गी औरर मोहल्ला डिब्बीपुरा निवासी तरसेम सिंह उर्फ नीटूू के रूप में हुई। इन दोनों आरोपियों से पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए 5 बाइक, एक एक्टिवा के अलावा अलग अलग से चोरी व झपटे गए 9 स्मार्ट फोन बरामद किए है। इनसे बरामद सामान की कीमत करीब तीन लाख रूपये बनती है।
डीएसपी दफ्तर में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी कोटकपूरा मनविंदरबीर सिंह व थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि दो दिन पहले 1 सितंबर को थाना सिटी के हवलदार इकबाल सिंह समेत पुलिस पार्टी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि शेर ए पंजाब नगर निवासी जगजीत सिंह जग्गी जोकि कोटकपूरा, फरीदकोट व जैतो में से बाइक चोरी करके बेचता है और वह इस समय चोरी के एक बाइक को बेचने के लिए कोटकपूरा आ रहा है। सूचना के पुख्ता होने के चलते पुलिस पार्टी ने थाना सिटी में संदेश भेजकर जगजीत सिंह जग्गी के खिलाफ चोरी का केस करवाया और नाकाबंदी करते हुए उसे चोरी की एक बाइक समेत काबू कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जगजीत सिंह जग्गी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी पूछताछ के आधार पर उसके साथी मोहल्ला डिब्बीपुरा निवासी तरसेम सिंह उर्फ नीटू को भी केस में नामजद करके उसे गिरफ्तार किया गया और दोनों की निशानदेही पर पुलिस को 4 और मोटरसाइकिलें, एक एक्टिवा व 9 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि यह लोग नशे की पूर्ति के लिए चोरी व झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और उनकी गिरफ्तारी से कई मामले सुलझ गए है। पुलिस के मुताबिक चोरी के दोपहिया वाहनों व मोबाइल फोनों समेत गिरफ्तार दोनों नौजवानों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में आपराधिक केस दर्ज है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक इनमें से जगजीत सिंह जग्गी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का एक और चोरी के दो जबकि तरसेम सिंह नीटू के खिलाफ चोरी के दो मामले दर्ज है।
फोटो 03एफआरडीपी02
कोटकपूरा में जानकारी देते डीएसपी मनविंदरबीर सिंह
फोटो 03एफआरडीपी03
कोटकपूरा में गिरफ्तार आरोपियों व बरामद वाहनों के साथ पुलिस पार्टी
--------