फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जिला परिषद के उप-चेयरमैन पर मारपीट का केस दर्ज

जिला परिषद के उप-चेयरमैन पर मारपीट का केस दर्ज

Mon, 09 Apr 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद के उप-चेयरमैन पर मारपीट का केस दर्ज
जिला परिषद के उप चेयरमैन पर मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच मारपीट में तीन घायल, 17 लोग नामजद
थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने किया दोनों पक्षों पर क्रास मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
जिला परिषद के उप चेयरमैन मास्टर गुरदेव सिंह पर मारपीट के आरोप में थाना फत्तूढींगा की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट का हवाला देते हुए दोनों पक्षों के 17 लोगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी भी हुए, जिन्हेंत्तूढींगा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय गुरशरण सिंह निवासी देसल ने पुलिस को बताया कि पांच अप्रैल की रात नौ बजे वह दोस्त पवन मनी निवासी देसल के साथ गांव भके सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने जिम में एक्सरसाइज करके घर लौट रहा था। पवन मनी के घर के गेट के आगे दिलबाग सिंह, रणजीत सिंह, दीपक सिंह, सुखजिंदर सिंह, रणधीर सिंह, दलविंदर सिंह मनु, पाला सिंह, मक्खन सिंह, तजिंदर सिंह, सुरजिंदर सिंह और जिला परिषद कपूरथला के उप चेयरमैन मास्टर गुरदेव सिंह पहले से ही दातर, लाठियां और बेसबाल लेकर खड़े थे। मास्टर गुरदेव सिंह ने ललकारा मारते हुए कहा कि इन लोगों को गली में चक्कर लगाने का आज मजा चखा ही देते हैं। इस पर वह दोनों पवन के घर में घुस गए।त आरोपी हथियारों से लैस होकर अंदर घुस आए और हमला दिया। इसमें वह वा पवन मनी घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के रणजीत सिंह के भी इस मारपीट में घायल होने की सूचना हैं। जांच अधिकारी एएअसाई बलबार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों पर क्रास मामला दर्ज किया गया है। पहले पक्ष के छह लोगों पर भी केस दर्ज है। बाकी जांच चल रही हैं। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। कपूरथला में प्रेसवार्ता के दौरान जिला परिषद के उप चेयरमैन मास्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया हैं। वह अपने घर कपूरथला में थे तो उनके मारपीट में शामिल होने का सवाल ही पैदा नहीं होता हैं। शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह, अकाली नेता गुरप्रीत कौर रूही और मास्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि अब तक 30 अकाली पदाधिकारियों पर सियासी दबाव में केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed