{"_id":"5c8e6e34bdec226dae66917c","slug":"51552838196-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूस के पिता बोले, इससे अच्छा तो बिना बेटे के ही रहता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जासूस के पिता बोले, इससे अच्छा तो बिना बेटे के ही रहता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जासूस के पिता बोले, इससे अच्छा तो बिना बेटे के ही रहता
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एमईएस के इलेक्ट्रीशियन का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) के इलेक्ट्रीशियन राम कुमार के पैतृक गांव चुहड़ीवाला धन्ना में उसके कृत्यों को लेकर परिजनों व अन्य लोगों में भारी आक्रोश है। राम कुमार के पिता तारा चंद का कहना है कि ऐसे बेटे के होने से तो बेटा न होना अच्छा था।
उन्होंने बताया कि रामकुमार (28) उनका छोटा बेटा है, जिसकी अभी शादी नहीं हुई है। उसने देश के साथ गद्दारी करके पूरे गांव के लोगों के सामने उनकी नाक कटा दी। ताराचंद का कहना है कि गरीबी के कारण वह खुद नहीं पढ़ सके, लेकिन बेटे को पढ़ा लिखा कर लायक बनाया। यह उनकी बदकिस्मती है। बेटे ने उनका सिर शर्म से नीचा कर दिया। पिता ने बताया कि रामकुमार जालंधर से डेढ़-दो महीने में एक बार चुहड़ीवाला धन्ना आता और तीन से चार दिन तक रहता था।
उसकी हरकतें ऐसी नहीं थीं कि शक हो। आरोपित की मां लीला देवी की आंखें नम थीं। वह किसी से बात नहीं कर रही थीं। गांव के लोग स्तब्ध हैं। गांववालों का कहना है कि उनका तारा चंद व उनके परिवार के साथ परी सहानुभूति है। फिलहाल जिला पुलिस रामकुमार से पूछताछ करके यह जानना चाहती है कि आखिर उसने मुखबिरी के दौरान भारत के क्या-क्या भेद दुश्मन देश को बताए हैं।