{"_id":"5bb78f03867a55078f153fd4","slug":"51538756355-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग ने पकड़ी 400 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी विभाग ने पकड़ी 400 पेटी अवैध शराब
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर में 400 पेटी अवैध शराब पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। आबकारी विभिग और पुलिस ने 400 पेटी अवैध शराब बरामद की हैं। यह अवैध शराब सलेमपुर मुसलमाना में पड़ते बसंत कुंज के एक गोदाम में से पकड़ी हैं।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि सलेमपुर मुसलमाना के बसंत कुंज के एक गोदाम में अवैध शराब छुपा कर रखी गई हैं। इस पर विभाग और थाना आठ की पुलिस ने तुरंत छापामारी की। टीम ने गोदाम से 400 पेट अवैध शराब की बरामद की। आबकारी इंस्पेक्टर गौतम गोबिंद ने कहा कि फोकल प्वाइंट चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। पीपीएस अफसर हीना गुप्ता ने बताया अभी तक तीन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं , जिन्होंने इस अवैध शराब को छुपाया था। पुलिस जांच पूरी होने के बाद सभी सभी के नाम उजागर करेगी।इससे पहले कांग्रेसी नेता सुक्खा फोलड़ीवाल के घर और कुएं से आबकारी विभाग और पुलिस ने करीब 250 पेटी अवैध शराब की बरामद की थी। यह अवैध शराब जिला परिषद और ब्लाक समिति के चुनावों से कुछ दिन पहले पकड़ी गई थी।