फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अवैध शराब और लाहन समेत दबोचे

अवैध शराब और लाहन समेत दबोचे

Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब और लाहन समेत दबोचे
अवैध शराब और लाहन समेत आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुक्तसर। जिला पुलिस ने 1209 बोतल अवैध शराब और लाहन समेत आरोपियों को काबू किया है। थाना सिटी पुलिस ने वीरवार देर शाम को आदर्श नगर में छापामारी की। इस दौरान एक खाली पड़े मकान से 71 पेटी अवैध शराब बरामद की थी। यह शराब हरियाणा से लाकर महंगे दाम पर यहां बेची जा रही थी। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आदर्श नगर निवासी मनजुरा खाना और उसके बेटे नसीब खान समेत बब्बी नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरे मामले में थाना सिटी पुलिस ने स्कूटी पर शराब लेकर आ रहे एक व्यक्ति को रोका, जो स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। स्कूटी से चार पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। आरोपी की पहचान विपिन कुमार उर्फ टीटी निवासी कोटली रोड के तौर पर हुई है। थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने गांव थेहड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान एक एसेंट कार को रोका। कार को कुछ दूरी पर रोककर कार सवार मौके से फरार हो गए। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुभाष चंद्र निवासी थेहड़ी व परमिंदर सिंह निवासी डूमवाली रोड डबवाली के तौर पर हुई है। थाना बरीवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए गांव झबेलवाली निवासी मैंगल सिंह को 30 लिटर लाहन समेत काबू किया है। इसी तरह कबरवाला पुलिस ने गश्त के दौरान गगनदीप सिंह उर्फ निशान निवासी कोलियांवाली को नौ बोतल अवैध शराब समेत काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed