{"_id":"5ad8caaa4f1c1b61098b5521","slug":"51524157098-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छह ईटीटी आध्यपिकाओं समेत 56 पर किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने छह ईटीटी आध्यपिकाओं समेत 56 पर किया मामला दर्ज
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह ईटीटी अध्यापिकाएं नामजद, 50 पर मामला दर्ज
चेकिंग के दौरान डीपीआई से धक्कामुक्की और बंदी बनाकर रखने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गांव बजीदपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल की छह ईटीटी अध्यापिकाओं को नामजद कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई डायरेक्टर शिक्षा विभाग एलीमेंट्री पंजाब इंद्रजीत सिंह को स्कूल में बंदी बनाने, उनकी ड्यूटी में विघ्न डालने और धक्कामुक्की करने के आरोप में की गई। सभी आरोपी शिक्षक फरार हैं।
डीपीआई इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को अपनी टीम के साथ गांव बजीदपुर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में चेकिंग के लिए गए थे। स्कूल के हाजिरी रजिस्टर पर ईटीटी अध्यापिका आनंदप्रीत कौर की हाजिरी वाला बॉक्स खाली छोड़ा हुआ था और आनंदप्रीत कौर स्कूल में हाजिर नहीं थी। स्कूल के बाकी शिक्षकों से इस संबंध पूछताछ की गई तो कोई संतोखजनक जवाब नहीं दिया। यही नहीं आरोपी शिक्षिकाओं ने उनकी ड्यूटी में विघ्न डालना शुरू कर दिया और मोबाइल फोन कर स्कूल में और लोगों को भी बुला लिया। स्कूल में पहुंचे लोगों ने उनके साथ धक्कामुक्की करने के अलावा उन्हें बंदी बनाकर रखा। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने वीरवार को डीपीआई इंद्रजीत सिंह के बयान पर स्कूल बजीदपुर की हेड अध्यापिका दलजीत कौर, ईटीटी शिक्षिका अनुराधा, रंजू बाला, ममता शर्मा, नीलम बाला और विजय लक्ष्मी को नामजद कर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।