फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आर्मी अमीशन डिपो में भर्ती करवाने के नाम पर

आर्मी अमीशन डिपो में भर्ती करवाने के नाम पर

Thu, 21 Feb 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
आर्मी अमीशन डिपो में भर्ती करवाने के नाम पर
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 80 हजार ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। लुधियाना में आर्मी अमीशन डिपो की भर्ती के दौरान हुई मुलाकात में एक व्यक्ति ने युवक को भर्ती करवाने के नाम पर 80 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद न तो भर्ती करवाया न ही पैसे वापस किए। पीड़ित पिता ने जिला पुलिस के पास शिकायत दी है।
सुजानपुर के मुरादपुर निवासी कमल किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2017 में उसके साथ उसका लड़का लखविंद्र कुमार आर्मी मिशन डिपो की भर्ती देखने के लिए लुधियाना गया था। वहां उनका लड़का दौड़ में पास हो गया। उन्हें वहां एक व्यक्ति मिला। उसने कहा कि वह इसी महकमे में मुलाजिम है। वह उनके लड़के को भर्ती करवा सकता है क्योंकि उसका बड़े-बड़े अफसरों के साथ उठना-बैठना है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उस व्यक्ति की बातों में आ गया।
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने कहा कि भर्ती होने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये लगेंगे। 80 हजार रुपये पहले दो और बाकी पैसे भर्ती होने के बाद देना। उस व्यक्ति नेे कहा कि वह पठानकोट जाकर फोन करेगा और पठानकोट पैसे ले आना। वह और उसका लड़का लुधियाना से वापस आ गए। कुछ दिनों बाद उसने करीब 40 हजार रुपये का इंतजाम करके उस व्यक्ति को फोन किया। उसके बाद व्यक्ति चक्की पुल पर आ गया। उसने अपने पड़ोसी सोमराज को साथ लेकर चक्की पल पर जाकर उस व्यक्ति को 40 हजार रुपये दे दिए। उसके बाद उसने फिर से 40 हजार रुपये का इंतजाम करके फिर व्यक्ति को बुलाया और उस व्यक्ति ने मलिकपुर चौक में आकर 40 हजार रुपये लिए। 80 हजार रुपये लेने के 4 महीने तक जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने फोन किया। इस पर वह टाल मटोल करने लगका। उसने फिर आर्मी अमीशन डिपो लुधियाना में जाकर पता किया तो उसे पता चला कि भर्ती होने वाले लड़कों की लिस्ट काफी समय पहले निकल चुकी है। उसके लड़के का नाम लिस्ट में नहीं था। वह फिर से व्यक्ति से मिला तो उसने कहा कि उसके लड़के को डाकखाने में भर्ती करवा रहा है। उस व्यक्ति ने डाकखाना विभाग की जाली लिस्ट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed