फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट, चार नामजद

आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट, चार नामजद

Sun, 06 Jan 2019 09:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट, चार नामजद
आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट, चार नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने आठवीं कक्षा के एक छात्र से मारपीट करने के आरोप में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे हवलदार लखवीर सिंह का कहना है कि शिकायतकर्ता जसवंत सिंह (16) वासी मडार शेरा (फिरोजपुर) ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि वह सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। उसके स्कूल में ही पढ़ने वाले कुछ लड़काें ने उसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर गलत ढंग से वायरल कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी उसके साथ रंजिश रखने लगे। 29 दिसंबर की रात करीब साढे़ 10 बजे जब वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर फतेहगढ़ पंजतूर से वापस घर जा रहा था तो आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर तेजधार हथियारों से मारपीट की। घायल अवस्था में उसे कोटइसे खां के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर आरोपी युवक हीरा सिंह, रंजीत सिंह, साहिब सिंह और सोना सिंह वासी पीर मोहम्मद (फिरोजपुर) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed