फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गांव सिधवां दोनां में श्री रामायण जी की बेदअबी

गांव सिधवां दोनां में श्री रामायण जी की बेदअबी

Tue, 04 Dec 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
गांव सिधवां दोनां में श्री रामायण जी की बेदअबी
कपूरथला में रामायण की बेअदबी
विज्ञापन

कपूरथला। थाना सदर में पड़ते गांव सिधवा दोना में सोमवार की देर रात भगवान वाल्मीकि मंदिर में कुछ शरारतीतत्वों ने भगवान वाल्मीकि जी की पालकी में सुशोभित रामायण के पन्नों को जलाकर बेअदबी कर दी। इससे वाल्मीकि समाज में रोष है। समाज ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

मुख्य सेवादार प्रिथपाल सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह शाम करीब 7 बजे वह पूजा करने के बाद मंदिर को ताला लगाकर अपने घर चला गया था। मंगलवार को सुबह साढे़ 5 बजे पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचा। मंदिर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। अंदर गोलक और अलमारी से 4 कंबल भी गायब थे। मंदिर के अंदर रखी श्री वाल्मीकि रामायण के पन्ने जलाए गए थे। सुबह तक आग सुलख रही थी। उसके तुरंत इसकी सूचना गांव के गुरदयाल राम को दी। गुरदयाल राम ने अपने मोबाइल से तुंरत 181 नं पर पुलिस को सूचना दी। करीब सुबह 10 बजे एसएसपी सतिंदर सिंह, एसपीडी सतनाम सिंह बैंस, डीएसपी सब डवीजन सर्बजीत सिह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच। पुलिस अफसरों ने घटना की जानकारी लेने व आरोपियों को तुरत गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। एसपीडी सतनाम सिंह बैंस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed