{"_id":"5baa6b4b867a557ec97f26cb","slug":"41537895243-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1हिकारी सभा के अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1हिकारी सभा के अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी सभा के अध्यक्ष ने की 18 लाख की धोखाधड़ी
सभा के सदस्याें को बांटी खाद व दवाएं, धनराशि लेकर सभा में नहीं करवाई जमा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। गांव काहन सिंह वाला (गुरुहरसहाए) स्थित सहकारी सभा में 18 लाख 23 हजार 208 रुपये की हेराफेरी के आरोप में गुरुहरसहाए थाना पुलिस ने मंगलवार को सभा के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
गगनदीप सिंह वासी झबेला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गांव काहन सिंह वाला स्थित सहकारी सभा के अध्यक्ष जसवंत सिंह थे। सभा के पास खाद और कीटनाशक दवाएं आती हैं। जसवंत ने अपने पद पर रहते हुए सभा के मेंबरों को बिना रसीद के खाद, दवाएं बांट दी और पैसे लेता रहा। जो पैसे मेंबरों से लेता था उन्हें सभा में जमा नहीं करवाए। इस तरह सहकारी सभा में जसवंत सिंह ने 18 लाख 23 हजार 208 रुपये का गबन किया है। मामले की जांच के लिए एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी गई। शिकायत पर एएसआई सुखचैन सिंह ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद आरोपी जसवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।