फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   युवक को पेड़ से बांध पीटने के मामले में छह नामजद

युवक को पेड़ से बांध पीटने के मामले में छह नामजद

Thu, 21 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
युवक को पेड़ से बांध पीटने के  मामले में छह नामजद
संविधान बचाओ मंच भी उतरा परिजनों के समर्थन में
विज्ञापन

युवक को हिरासत में रखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिले के गांव थांदेवाला मे अनुसूचित जाति के मानसिक रूप से कमजोर युवक को पेड़ से बांधकर पीटने व करंट लगाने के मामले में पुलिस ने 21 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से छह नामजद हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। उधर, पीड़ित युवक ने अपने परिजनों के पास पहुंचते ही कई और अहम खुलासे किए हैं। इसके साथ ही संविधान बचाओ मंच ने भी एसएसपी से मिलकर आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट लगाने के साथ ही युवक को हिरासत में रखने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है।

पीड़ित युवक जगसीर सिंह का कहना है कि उसे नल से पानी पीते समय जनरल वर्ग के लोगों ने मोटरसाइकिल पर उठा लिया था। वह उसे एक सुनसान जगह ले गए और वहां कीकर के पेड़ से बांध दिया। इस दौरान उन्होंने वहां उसके कानों पर बुरी तरह से पिटाई की। लाठियां भी बरसाई। एक व्यक्ति ने उसे कई बार बिजली का करंट लगाया और चोरी का सामान कबूलने का दबाव भी डाला। उन्होंने उसके पांव तक बांध दिए ताकि वह किसी ओर हिल न पाए। रात को करीब एक घंटा पिटाई करने के बाद वह उसे सुबह थाने में छोड़ दिया गया। वहां पर तीन दिन तक पुलिस ने भी बिना कोई मामला दर्ज किए उसे हिरासत में रखा और पीटा। थाना प्रभारी दविंदर कुमार ने बताया कि उनकी ओर से गोरा सिंह, पिंदर सिंह, बोहड़ सिंह, रीतू सिंह, पिंदी सिंह, इकबाल सिंह वासी थांदेवाला समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed