फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   17 माह की बच्ची की निर्ममता से पिटाई करने वाली गिरफ्तार, केस दर्ज

17 माह की बच्ची की निर्ममता से पिटाई करने वाली गिरफ्तार, केस दर्ज

Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
17 माह की बच्ची की निर्ममता से पिटाई करने वाली गिरफ्तार, केस दर्ज
बच्ची परेशान न करे इसलिए पहले करती थी उसकी पिटाई
विज्ञापन

डेढ़ साल की बच्ची की पिटाई करने वाली महिला गिरफ्तार
थाना सिटी की पुलिस सोमवार को करेगी अदालत में पेश
एसएचओ बोले-पिटाई की कोई कोई ठोस वजह नहीं, अपना गुस्सा बच्ची पर निकालती थी आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
17 माह की मासूम बच्ची की बांस की स्टिक से पिटाई करने वाली आरोपी महिला के खिलाफ थाना सिटी की पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में बच्ची की पिटाई की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। एसएचओ के अनुसार बेवजह बच्ची तंग न करे, इसलिए उसे डराने के लिए लिए कामवाली महिला उसे पीटती थी। आरोपी महिला को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
थाना सिटी के एसएचओ गब्बर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला प्रवीण पत्नी रणजीत निवासी मेहताबगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो की जांच के बाद बच्ची नवप्रीत कौर के पिता सुखदेव सिंह निवासी शर्मा कालोनी कपूरथला के बयान पर आरोपी महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में तो बच्ची की पिटाई की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। बस, महिला इसलिए बच्ची को पीटती थी कि सारा दिन वह उसे बेवजह तंग न करे और एक जगह आराम से बैठी रही। अपनी सुविधा के लिए कामवाली महिला प्रवीण निर्मम हो जाती थी। एसएचओ के अनुसार आरोपी महिला से पूछताछ जारी है। सोमवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत जो आदेश देगी, उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन


बच्ची की देखरेख के लिए करीब दो महीने पहले रखा था
बता दें कि शनिवार को मासूम बच्ची नवप्रीत कौर के पिता सुखदेव सिंह निवासी शर्मा कालोनी ने थाना सिटी की पुलिस को बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी में दुकान चलाते हैं। उनकी पत्नी स्टेफी प्राइवेट नौकरी करती है। बच्ची नवप्रीत कौर की दादी करीब दो महीने से विदेश में हैं। इसलिए बच्ची की देखरेख के लिए करीब दो महीने पहले मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी प्रवीण कौर को बच्ची की देखरेख व घर की सफाई के लिए रखा था। करीब 10 दिन पहले उन्हें शक हुआ कि उनकी बेटी सहमी रहती थी और शरीर पर कई चोट के निशान थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसने हकीकत जानने के उद्देश्य से एक मोबाइल रिकार्डिंग पर लगाकर टीवी के पास रख दिया और खुद दो-तीन घंटे के लिए कहीं चला गया। जब घर आकर मोबाइल की रिकार्डिंग देखी तो उवीडियो से खुलासा हुआ कि उसकी बेटी से नैनी प्रवीण मारपीट करती है। जिस वजह से वह डरी-सहमी और गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed