{"_id":"5a4a68f94f1c1b95188bd115","slug":"41514825977-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर मोर स्टोर से लूटे 2.33 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर मोर स्टोर से लूटे 2.33 लाख रुपये
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकाबपोश लुटेरों ने उड़ाई ढाई लाख की नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
मलवाल रोड स्थित मोर के स्टोर से रविवार रात सात नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर स्टोर के मुलाजिम से 2.33 लाख रुपये लूटकर ले गए। स्टोर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे। थाना सिटी के प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने स्टोर के कर्मी कुलदीप की कनपटी पर पिस्तौल तानकर सभी लोगों को बंदी बना लिया। उन्होंने स्टोर के सुपरवाइजर साजन से गल्ले की चाबियां मांगी लेकिन उन्होंने नहीं दी। इसपर लुटेरों ने जबरन चाबी छीन ली। उन्होंने गल्ले में रखे दो लाख 23 हजार 739 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा उन्होंने दो काउंटर में अलग-अलग रखे गए 6200 व 3400 रुपये भी उठा लिए।
स्टोर के अंदर और बाहर कोई भी सीसीटीवी कैमरा न लगे होने से लुटेरों की पहचान करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के हिसाब से आरोपियों को पता लगाने की कोशिश कर रही है।