{"_id":"5cdc3504bdec22073d7997f3","slug":"31557935364-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम संबंध बन गए पेट्रोल पंप कारिंदे गुरमीत की हत्या का कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेम संबंध बन गए पेट्रोल पंप कारिंदे गुरमीत की हत्या का कारण
विज्ञापन
मोगा। बाघापुराना के गांव राजेआणा स्थित पेट्रोल पंप मुलाजिम गुरमीत सिंह (28) की हत्या का मामला पुलिस ने घटना के सात घंटे बाद सुलझाने का दावा किया। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए दोनों हत्या आरोपियों को पुलिस ने रात को ही काबू कर लिया और उनसे वारदात में इस्तेमाल किया गया एक पिस्तौल व दो कारतूस भी बरामद कर लिए।
एसएसपी अमरजीत सिंह बाजवा ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गुरमीत सिंह निवासी रोडे मंगलवार की दोपहर को दो नकाबपोश लोगों ने पेट्रोल पंप पर गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जांच में पता चला कि प्रेम संबंधों के कारण ही गुरमीत सिंह की हत्या की गई है। एसएसपी के अनुसार गुरमीत सिंह के प्रेम संबंध एक रिश्तेदार महिला के साथ थे। वह महिला के साथ पिछले करीब चार माह से रिलेशन में था। वहीं करीब छह साल पहले से गांव के रहने वाले कुलवंत सिंह के भी उसी महिला के साथ प्रेम संबंध थे। महिला का पति लकवा की बीमारी से पीड़ित था। इसी बीच जब कुलवंत सिंह को पता चला कि उसकी प्रेमिका के गुरमीत सिंह के साथ भी संबंध है, तो उससे यह बर्दाश्त न हुआ और उसने तैश में आकर गुरमीत को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।
मंगलवार को कुलवंत ने गांव केी जीता सिंह की बाइक मांगई और उसी गांव में खेत मजदूरी करने वाले हरभजन सिंह को साथ लेकर योजना के तहत राजेआणा में पेट्रोल पंप पर आ गए, जहां पर गुरमीत सिंह काम करता था। इस दौरान दोनों आरोपियों ने गुरमीत सिंह के पीछे से गर्दन पर गोली मारी और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। एसएसपी के अनुसार आरोपी कोटकपूरा रोड से होते हुए गांव वैरोके और फिर वापस अपने गांव पहुंच गए। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिससे बाइक का नंबर और आरोपियों के चेहरे भी पहचान लिए गए। घटना के करीब सात घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया, और फिर उनसे वारदात में इस्तेमाल किया 32 बोर का अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद कर लिए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पता किया जाएगा कि वह पिस्तौल कहां से लाए थे। पता चला है कि गुरमीत सिंह सोमवार की रात को उक्त महिला के साथ ही था, इसी कारण से वह रोजाना की तरह सुबह आठ बजे के बजाय 11 बजे पेट्रोल पंप पर पहुंचा था।