फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शशि शर्मा व बेटे पर कातिलाना हमला करने वाला गिरफ्तार, मुख्य सरगना अभी भी फरार

शशि शर्मा व बेटे पर कातिलाना हमला करने वाला गिरफ्तार, मुख्य सरगना अभी भी फरार

Mon, 03 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
शशि शर्मा व बेटे पर कातिलाना हमला करने वाला गिरफ्तार, मुख्य सरगना अभी भी फरार
शशि शर्मा पर कातिलाना हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

27 नवंबर को किया गया था हमला, मुख्य सरगना अब भी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। मोता सिंह नगर मार्केट में स्थित अपने दफ्तर में बैठे मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा व उनके वकील बेटे सन्नी शर्मा पर 27 नवंबर को तेजधार हथियारों से हमला करने वालों में शामिल एक और हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है। अभी मुख्य आरोपी दलबीर बीरा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना छह के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी सहित भगत सिंह कॉलोनी वाई प्वाइंट के नजदीक से शशि शर्मा पर हमला करने वालों में शामिल रूबी निवासी प्रीत नगर सोढल रोड को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया दातर बरामद कर लिया है। पुलिस ने 29 नवंबर को प्रदीप कुमार और विक्रमजीत सिंह उर्फ बाबा उर्फ निहंग को भी गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी दलबीर और उनके साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं शशि शर्मा की हालत में सुधार हुआ है और उनका आपरेशन कर टांगों की हड्डियों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed