{"_id":"5b2e75874f1c1b2b428b672d","slug":"31529771399-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने की खुदकुशी
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
तंगी से परेशान युवक ने फंदा लगाया
फिरोजपुर। आर्थिक तंगी के चलते एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना छावनी क्षेत्र की इंद्रा कालोनी में शुक्रवार देर रात हुई। उधर, थाना छावनी पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर मृतक का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक लक्की पुत्र विलयम जॉन वासी इंद्रा कालोनी के बड़े भाई विक्की ने बताया कि उसका भाई आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था। दोनों भाई मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। घर का गुजारा बहुत ही मुश्किल से चलता था। इसी कारण उसका भाई लक्की मानसिक तौर पर परेशान रहता था। शुक्रवार देर रात उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर, मामले की जांच-पड़ताल कर रहे सहायक इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि लक्की की आर्थिक तंगी के कारण माली हालत बहुत खराब थी। इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली।