{"_id":"5ac8ef574f1c1bd9618b62d5","slug":"31523117911-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे फर्जी पत्रकार, पुलिस के हत्थे चढ़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे फर्जी पत्रकार, पुलिस के हत्थे चढ़
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैकमेल के आरोप में दो फर्जी पत्रकार काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
थाना 8 की पुलिस ने ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में दो फर्जी पत्रकारों को काबू किया है। उनके पास से आईकार्ड बरामद किए गए हैं, जिनके दम पर वह लोगों को डराते धमकाते थे।
एसीपी नार्थ नवनीत सिंह माहल व थाना 8 के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह के मुताबिक न्यू बलदेव नगर निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीती 24 मार्च घर दो लड़के आए और धमकाने लगे कि वह घर में गलत काम करती है, जिसकी वह अखबार में खबर लगाएंगे, खबर रुकवानी है तो बीस हजार रुपये दे दे। महिला के मुताबिक दोनों ने खुद को पत्रकार बताया। महिला ने डर के मारे उन्हें पांच हजार रुपये दे दिए और 15 हजार रुपये बाद में देने का वादा किया। युवकों ने महिला को अपना नाम सोनू भुल्लर और शिवम बताया और अपना फोन नंबर भी उसे दिया ताकि अगर कोई काम पड़े तो वह उन्हें बता दें।
एसीपी माहल ने बताया कि दोनों जालसाज महिला पर बाकी 15 हजार के लिए प्रेशर बना रहे थे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने लंबा पिंड चौक के पास महिला से बाकी के 15 हजार लेने आए तो पुलिस ने काबू कर लिया। दोनोें से एक अखबार का आई कार्ड भी बरामद हुए हैं। आरोपियों की की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव चक्क जिंदा नजदीक गैस एजेंसी व शिवम पुत्र कपिल निवासी न्यू लक्ष्मीपुरा जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ नवदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पता चलाया जा सके कि यह आईकार्ड कहां से छपवाते थे ?