फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर की मारपीट

स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर की मारपीट

Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर की मारपीट
स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर की मारपीट
विज्ञापन

मोगा। थाना कोटइसे खां पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के आरोप में दो भाइयों सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राम लुभाया ने बताया कि शिकायतकर्ता सुखवीर सिंह वासी गांव मंदिर ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में कहा कि गांव वासी कुछ युवक स्कूली छात्राओं का पीछा कर उनके साथ छेड़छाड़ करते थे, जिसका शिकायतकर्ता द्वारा विरोध किया जाता था। शिकायतकर्ता के अनुसार 14 फरवरी की शाम को भी उसने मनचले युवकों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में पीड़ित को मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर डाक्टर की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर आरोपी प्रगट सिंह समेत उसके भाई झम्मा सिंह, जंटा सिंह और गोरा सिंह वासी गांव मंदिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed