फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दहेज प्रताड़ना के आरोप में होशियारपुर निवासी व्यक्ति नामजद

दहेज प्रताड़ना के आरोप में होशियारपुर निवासी व्यक्ति नामजद

Thu, 10 Jan 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के आरोप में होशियारपुर निवासी व्यक्ति नामजद
दहेज प्रताड़ना के आरोप में होशियारपुर निवासी व्यक्ति नामजद
विज्ञापन

पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में होशियारपुर निवासी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। पठानकोट के पटेल चौक निवासी महिला की शिकायत के बाद 3 महीने इन्क्वायरी चली और जांच में पाया गया कि महिला का पति शादी के बाद से लगातार उसे परेशान कर रहा था और कार की डिमांड कर रहा था। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि मई 2014 में उसकी शादी होशियारपुर निवासी विवेक के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी पर काफी खर्च किया और हैसियत मुताबिक दहेज भी दिया। लेकिन उसका पति उसे शादी के अगले ही दिन ताने मारने लगा और कार की डिमांड करनी शुरू कर दी। महिला ने वुमन सेल में शिकायत दी तो उसकी जांच सेल इंचार्ज हरप्रीत कौर ने की। 3 महीने चली जांच के बाद महिला के पति पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed