{"_id":"5b5f43e14f1c1b4d748b7c75","slug":"21532969953-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्री-व्हीलर लुटेरा गिरोह ने एक व्यक्ति को बेहोश कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्री-व्हीलर लुटेरा गिरोह ने एक व्यक्ति को बेहोश कर लूटा
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
थ्री-व्हीलर लुटेरा गिरोह ने एक व्यक्ति को बेहोश कर लूटा
पीड़ित की जेब से दस हजार की नकदी व सोने की अंगूठी छीनी
गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार से छावनी बस स्टैंड पहुंचा था पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। क्षेत्र में थ्री-व्हीलर लुटेरा गिरोह सक्रिय है। हरिद्वार से लौटे एक व्यक्ति को छावनी बस स्टैंड पर एक थ्री-व्हीलर चालक ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसे बेहोश कर जेब से दस हजार रुपये और सोने की अंगूठी निकाल ली। पीड़ित ने इस बाबत शिकायत पुलिस को दी है।
पीड़ित काड़ी लाल वासी रिखी कालोनी गली नंबर-तीन ने बताया कि वह गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार नहाने गए था। वहां से बस के जरिए मोगा तक पहुंचे और मोगा से फिरोजपुर के लिए बस ली जो शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे छावनी बस स्टैंड पर पहुंची। यहां से उन्होंने एक थ्री-व्हीलर रिखी कालोनी के लिए किया। उसी समय दो व्यक्ति थ्री-व्हीलर में उसके आसपास बैठ गए। थ्री-व्हीलर चालक रिखी कालोनी की तरफ ऑटो ले जाने की बजाय बॉर्डर रोड पर सुनसान जगह पर ले गया। उसे चाकू दिखाकर नकदी देने को कहा। ऐसा नहीं करने पर आरोपियों ने उसे ऐसी वस्तु सुंघा दी जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने पेंट की अंदर वाली जेब चाकू से काटकर 10000 रुपये की नकदी और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी उतार ली। आरोपी उसे बेहोशी की हालत में वहीं पर छोड़कर चले गए। थोड़ी देर बाद थोड़ा होश आया। वहां से बाइक पर गुजर रहे दो लोगों ने उन्हें किसी तरह घर पहुंचाया। रविवार पूरा दिन सही से होश नहीं आए। काडी लाल ने बताया कि थ्री-व्हीलर चालक का एक पांव खराब था। आरोपी सामने आ जाएं तो वह उन्हें पहचान सकते हैं।
-----------------
फोटो संख्या-30एफजेडआरपी03
कैप्शन--फिरोजपुर में थ्री-व्हीलर लुटेरा गिरोह के शिकार हुए पीड़ित आपबीती सुनता हुआ।