फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हेरोइन व एक लाख रुपये की नगदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार-एआईजी

हेरोइन व एक लाख रुपये की नगदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार-एआईजी

Thu, 31 Aug 2017 10:00 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन व एक लाख रुपये की नगदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार-एआईजी
हेरोइन व एक लाख समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
काउंटर इंटेलिजेंस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को हेरोइन और एक लाख रुपये समेत गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य तस्कर भागने में सफल हो गया। थाना सिटी पुलिस ने काउंटर इंटेलीजेंस के सब-इंस्पेक्टर तरलोक सिंह के बयान पर उक्त तीन तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर गगनदीप सिंह फाजिल्का तस्कर लखविंदर सिंह उर्फ बिट्टू से एक लाख की हेरोइन खरीदने आ रहा है। इस पर काउंटर इंटेलीजेंस के मुलाजिम सतर्क हो गए। जैसे ही गगनदीप शहर के मनजीत पैलेस के पास गुरदेव सिंह उर्फ दीपू से मिला तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पता चला कि गुरदेव सिर्फ गगनदीप को हेरोइन का सैंपल दिखाने आया था, जबकि बाकी की हेरोइन बिट्टू के पास थी। पुलिस ने गगनदीप और गुरदेव को पांच ग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये के साथ काबू किया है। पूछताछ के दौरान गगनदीप ने बताया कि बिट्टू से एक लाख रुपये में 45 ग्राम हेरोइन खरीदने के लिए आया था। इससे पहले भी वो हेरोइन खरीद कर बेचता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed