{"_id":"5cd1b73ebdec22070d459043","slug":"201557247806-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में हवाई फायरिंग करते हुए गैंगस्टर छुडाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में हवाई फायरिंग करते हुए गैंगस्टर छुडाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। सिविल अस्पताल में दोपहर को माडर्न जेल से अस्पताल में चेकअप करवाने आए गैंगस्टर हवालाती को पांच युवक सरेआम हवाई फायरिंग करते हुए छुड़ाकर ले गए। बुलेट और मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों में से बाहर खड़ा रहा और बाकी चार अंदर से फायरिंग करते हुए पुलिस मुलाजिमों से हवालाती को छुड़ाकर बुलेट पर बैठाकर ले गए। दूसरे बाइक पर सवार होकर भाग रहे आरोपियों को पुलिस मुलाजिमों ने पीछा करके गिरा दिया। गिरने के बाद पुलिस पर फायरिंग करते हुए आरोपी पैदल ही भाग निकले, जिन्हें पुलिस मुलाजिमों ने पब्लिक की मदद से दबोच लिया, जिनसे पुलिस ने 32 बोर का देसी कट्टा, 15 कारतूस, पांच खोल, तीन मोबाइल फोन और बाइक बरामद किया है।
मंगलवार की दोपहर करीब सवा एक बजे माडर्न जेल कपूरथला से हवालाती हरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी सुल्तानविंड अमृतसर, अजय कुमार और विजय कुमार को चेकअप करवाने के लिए कांस्टेबल जतिंदर सिंह लेकर आया। जब कांस्टेबल जतिंदर सिंह विजय कुमार का ओपीडी में डाक्टर से चेकअप करवा रहा था तो इतने में हरभेज सिंह उर्फ भेजा कांस्टेबल केहर सिंह को धक्का मारकर भाग गया। इसी बीच अचानक चार युवक तेजी से दो रिवाल्वर से हवा में फायरिंग करते हुए अस्पताल परिसर में घुसे और गन प्वाइंट पर भेजा को भगाकर बाहर ले गए। वहां से उसे काले रंग के बुलेट मोटरसाइकिल पर बिठाकर फरार हो गए। इसी बीच पुलिस मुलाजिम जतिंदर सिंह और मेजर सिंह आरोपियों का पीछा करते हुए सिविल अस्पताल के गेट पर पहुंचे। वहां पर दूसरे स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर दो युवक भागने लगे तो पुलिस मुलाजिमों ने पीछा करके उन्हें गिरा दिया।
इस पर दोनों आरोपी बाइक वहीं छोड़कर पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करते हुए पैदल ही भाग निकले और एक कोठी में जा छिपे, जिन्हें दोनों पुलिस कर्मियों ने पब्लिक की मदद से दबोच लिया। पता चला है कि आरोपी एक रिटायर्ड टीचर की एक्टिवा भी छीनकर ले गए हैं। जिसके बारे में पुलिस को अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
शाम को सीआईए स्टाफ में प्रेस वार्ता में एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरवन सिंह उर्फ सन्नी निवासी सुल्तानविंड अमृतसर और मनप्रीत सिंह निवासी मजीठा रोड अमृतसर के रूप में हुई है। हवालाती हरभेज सिंह समेत फरार होने वाले आरोपियों की शिनाख्त आकाश मान व मिट्ठू निवासी अमृतसर और यादी माहल निवासी सुल्तानविंड के तौर पर हुई है। एसएसपी के अनुसार आकाश मान के पिता सुरिंदरपाल अमृतसर रूरल पुलिस में एएसआई बताए जा रहे हैं।
एसएसपी ने बताया कि हरभेज सिंह पर 17 कत्ल, लूटपाट, आर्म्स एक्ट तथा लड़ाई-झगड़े के केस विभिन्न थानों में दर्ज में हैं। ज् दोनों गिरफ्तार आरोपियों में से सरवन सिंह पर कत्ल केस हैं, जिसमें वह भगोड़ा चल रहा है और मनप्रीत भी कई केस हैं।
एसएसपी ने माना कि इतने कुख्यात हवालाती के साथ पर्याप्त पुलिस फोर्स नहीं थी। यह फरारी जानबूझ कर लापरवाही में हुई। इसकी जांच करवाई जाएगी। वहीं बहादुरी दिखाने वाले पुलिस कर्मी और सहयोग करने वाली पब्लिक को सम्मानित किया जाएगा। थाना सिटी में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान डीएसपी सब डिवीजन हरिंदर सिंह गिल, एसएचओ सिटी यादविंदर सिंह बराड़ मौजूद थे।
माडर्न जेल कपूरथला के एसपी सुरिंदरपाल खन्ना ने बताया हरभेज सिंह का 15 दिन पहले सिर का एक्सरे हुआ था। उस एक्सरे में इसके सिर में कुछ दिक्कत आई थी। उसी दिक्कत को लेकर एक्सरे दिखाकर मेडिकल सलाह लेने के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया था।