फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ पर युवक पर केस

डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ पर युवक पर केस

Fri, 13 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ पर युवक पर केस
डॉ. आंबेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ पर युवक नामजद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)।
थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ डॉ. आंबेडकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस आरोपी के पकड़े जाने पर कुछ नहीं बोल रही है।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होते ही डॉ. भीम राव आंबेडकर संघर्ष कमेटी ने पुलिस को सूचित किया।इजस पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिद्दड़बाहा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र भुपिंदर शर्मा ने डॉ. आंबेडकर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर जब दलित समाज के लोगों ने यह तस्वीर देखी तो माहौल गरमा गया। गुस्साए लोगों ने तुरंत संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में पुलिस को इस युवक की कार्रवाई से अवगत कराया और उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार मामला गर्माता देख पुलिस ने युवक को हिरासत में भी ले लिया है। अभी गिरफ्तारी की पुष्टी नहीं की जा रही है। एसएचओ धर्मपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें डॉ. भीम राव आंबेडकर संघर्ष कमेटी की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed