फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़कर लगाई आग, हालत गंभीर

पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़कर लगाई आग, हालत गंभीर

Tue, 16 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़कर लगाई आग, हालत गंभीर
पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाई, गंभीर
विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज, आरोपी पति फरार
मामूली कहासुनी में दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
रेलवे कालोनी से सटी ब्रह्मनगरी में एक व्यक्ति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। हादसे में पत्नी बुरी तरह झुलस गई। उसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति फरार है।

पीड़िता राज रानी (29) वासी ब्रह्मनगरी ने पुलिस को दिए बयान बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले सुरेंद्र कुमार पुत्र राम प्यारे वासी ब्रह्मनगरी क्वार्टर नंबर-104, गली नंबर-05 फिरोजपुर शहर के साथ हुई थी। शादी के थोड़े दिन बाद सुरेंद्र छोटी-छोटी बातों पर राजरानी से झगड़ा करता था। राजरानी ने सभी बातें अपने मायकों वालों को बताई थी। कई बार दोनों के बीच सुलह भी करवाई गई। सोमवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। सुरेंद्र ने राज रानी को जान से मारने की नीयत से उसपर कैरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही राजरानी चिल्लाई तो पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह आग पर काबू कर उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत पहले से बेहतर है। वहीं थाना सदर के एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि महिला 55 प्रतिशत झुलसी है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed