{"_id":"5c9ba6c7bdec22140b209fcf","slug":"191553704647-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर खराब कार को ठीक करने के लिए बाहर निकला व्यक्ति ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर खराब कार को ठीक करने के लिए बाहर निकला व्यक्ति ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव नंगल भूर के पास एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार निवासी गांव सिमकी, तहसील सांबा (जेएंडके) के रूप में हुई है। थाना नंगल भूर के एएसआई मुखत्यार सिंह के अनुसार अचानक विपरीत दिशा से आए ट्रक की चपेट में आकर राजकुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को काबू कर लिया गया है जबकि चालक मौके से फरार है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया है। वहीं परिवार के दो सदस्यों गुलशन और केवल कृष्ण ने बताया कि वह राजकुमार के साथ कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। नंगल भूर में उनकी कार खराब हुई तो राजकुमार कार से निकलकर जांच करने लगे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।